Showing posts with label सर्वे भवन्तु निरामय:(आत्मगतम्). Show all posts
Showing posts with label सर्वे भवन्तु निरामय:(आत्मगतम्). Show all posts

Tuesday, September 23, 2008

सर्वे भवन्तु निरामय:(आत्मगतम्)
----------
आदिकाल से सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामनाएँ मानव मात्र की रही हैं परन्तु इन कामनाआें की पूर्ति का प्रथम एवं अनिवार्य सोपान स्वस्थ शरीर है । शारीरिक सुखों की प्राप्ती के अनन्तर ही अन्य सुखों की कल्पना की जा सकती है । लौकिक एवं परलौकिक सुखों के साथ मुक्ति का भी मार्ग प्रशस्त करने वाला यह शरीर ही है । देहमात्र के लिए उपादेय भारतीय संस्कृति, विश्वसंस्कृतियों में अग्रणी रही है क्योंकि इस संस्कृति में जीव मात्र के स्वस्थ जीवन के समाधान छिपे हुए हैं । मैंने अपने आलेख में चार बिन्दुआें पर प्रकाश डाला है जो भारतीय संस्कृति एवं स्वस्थ जीवन के आधार स्तम्भ हैं । गौ, ब्राह्मण, अतिथि एवं आयुर्वेद । ये सभी विषय आदिकाल से आज तक प्रासंगिक रहे हैं इन विषयों का महत्व तो सर्वविदित है परन्तु वर्तमान में मानव निर्मित विकृतियों के कारण ये अनुपादेय हो गये हैं । मैंने अपने आलेख में विषयों की उपयोगिता का प्रतिपादन कर तथ्यों को तर्क संगत शैली में प्रस्तुत करने की चेष्टा की है ताकि भारतीय मनुष्यों के जीवेद् शरद: शतम् के आर्शीवचनों को बोझ रूप मेंे नहीं अपितु आनन्द और प्रसन्नता साथ स्वीकार कर सके । पुनश्च - मैं यहाँ यह स्पष्ट कर देना चाहता हॅुं कि मेरा अभीष्ट लक्ष्य भारतीय संस्कृति के प्रशस्ति गीत गाना नहीं है मेरा मुख्य उद्देश्य मनुष्य के सुखद स्वास्थ्य के रहस्यों को उद्घाटित करना है । अत: मेरे आलेख की परिणिति सर्वे भवन्तु निरामय: में हो यही ईश्वर से मेरी नत प्रार्थना है ।
पंकज पंडित